Thursday, June 18, 2026

चैन

 आओ तुमसे दिल लगाना चाहता हूँ 


तिश्नगी मिट जाए कुछ 

चैन आ जाए मुझे 


इश्क़ की रंगीनियों में 

डूब जाना चाहता हूँ 


आओ तुमसे दिल लगाना चाहता हूँ 


ख़्वाब में घुलती हुई जाती हैं ये रंगीनियाँ 

बादलों की आड़ में छिपती हुईं सरगोशियाँ 


इन पलों में ख़त्म होना चाहता हूँ 


आओ तुमसे दिल लगाना चाहता हूँ 


-- अनंत ढवळे  



(Some fun experiment with lyrics)